Saturday, 22 December 2012

NO IFS - NO BUTS...........WAKE UP INDIA


जय भारत जय क्रांति 
देश की युवा शक्ति को हार्दिक नमन 
देश में व्यवस्था परिवर्तन अति आवश्यक है।
व्यवस्था परिवर्तन एक बड़ा काम  है।
वर्षो से जम रही काई को हटाना एक बड़ा काम है।
बड़ा काम करने के लिए इन दो में से कोई एक बड़ी चीज जरूरी है :-
1. बड़ा समय 
2. बड़ा श्रम  
            देश वर्तमान में बर्बादी के कगार पर है। देश में राजनीति देश सेवा के स्थान पर व्यवसाय बन गई है। राष्ट्रीयता समाप्त होती जा रही है। हर तरफ लुटाई चल रही है।
            सत्ता पाने के लिए  हर कोई जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, लिंग आदि के नाम पर विद्वेष को बढ़ावा देने में लगा है।
             इसलिए अब हमारे पास समय नहीं बचा है। हम आज़ादी के बाद से 65 साल का समय देश के निर्माण के लिए वर्तमान सत्तालोलुप  राजनैतिक दलों को पहले ही दे चुके है और उसका दुष्परिणाम हमारे सामने है।
            जब इनको अपने लाभ की स्थिति होती है तो चाहे संविधान हो  या कानून, संशोधन करने में वक्त नहीं लगता।जब इनको लगता है कि जनता को फायदा हो सकता है और इनके स्वयं के आचरणों के कारण ये या इनके लोग फस सकते है तो सैंकड़ो लेकिन, किन्तु, but  परन्तु, अगर, मगर लग जाते है।
            अब जरुरत है एक बड़े श्रम की, इसके लिए अब हमारे पास एक ही विकल्प है कि हम जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, लिंग के साथ ही वर्तमान व्यावसायिक राजनैतिक दलों से प्रतिबद्धता से ऊपर उठ कर राष्ट्रीयता से जुड़े। इसके लिए एकजुटता की आवश्यकता है।
कहते है "सहयोग से सम्रद्धि आती है।"
आओ देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए लोगो के एवं अपने सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए सबसे पहले अपने "क्यों" को मजबूत करें, "कैसे" की व्यवस्था अपने आप होती है।
तरुनाई किसी भी राष्ट्र की धरोहर होती है इसको सजाने सँवारने के इस आन्दोलन को सहयोग प्रदान करे। 
-सवर्ण समाज पार्टी -

No comments:

Post a Comment